संजय राउत ने इंदिरा गांधी पर दी सफाई, अंडरवर्ल्ड डॉन पर लिया यू-टर्न !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर दिए गए बयान पर सफाई पेश करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर दिए गए बयान पर सफाई पेश करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि, वह इंदिरा गांधी का सम्मान करते हैं। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी का हमेशा सम्मान किया है। इस दौरान संजय राउत ने कहा कि, ‘मैंने हमेशा इंदिरा गांधी, और  पंडित नेहरू, राजीव गांधी और गांधी परिवार के प्रति जो सम्मान दिखाया वो किसी विपक्षी नेता ने नहीं दिखाया। उन्होंने कहा, ‘इंदिरा गांधी एक देशभक्त थीं

संजय राउत ने दिया था बयान

बतादे मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान संजय राउत ने कहा था कि,हमने अंडरवर्ल्ड का वो समय देखा है, जब डॉन हाजी मस्तान मंत्रालय पहुंचता था तो लोग उसके स्वागत में बाहर आकर खड़े हो जाते थे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी मुंबई के डॉन करीम लाला से मिलने जाती थीं। और मैं वो इंसान हूं जिसने डॉन दाऊद इब्राहिम को फटकार तक लगाई है।

संजय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

तो वहीं संजय राउत के दावे पर कांग्रेस ने संजय राउत से सबूत मांगा था । और इसी मामले को लेकर बीजेपी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि, अंडरवर्ल्ड और कांग्रेस का रिश्ता पुराना है। संजय राउत के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सापरा ने कहा है कि, हम इस बयान को सही नहीं मानते,संजय राउत इस बात का सबूत दें

सीबीआई जांच होनी चाहिए

साथ ही राउत के बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि,संजय राउत ने अगर सच कहा तो इस बात की सीबीआई जांच होनी चाहिए। अंडरवर्ल्ड और कांग्रेस का रिश्ता पुराना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *