पलवल : SBI के एटीएम पर चोरों ने लगाई सेंध, लाखों पर किया हाथ साफ,

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: पलवल बस स्टैंड के पास एक बार फिर चोरों ने एटीएम पर सेंध लगाई है। इस बार चोरों ने एसबीआई बैंक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: पलवल बस स्टैंड के पास एक बार फिर चोरों ने एटीएम पर सेंध लगाई है। इस बार चोरों ने एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर नकदी उड़ाई है। चोर एटीएम मशीन से 31 लाख 60 हजार रुपए की नकदी लेकर फुर्र हो गए हैं….

एटीएम ब्रेक की इस घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने, वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों पर ब्लैक क्लर का स्प्रे किया फिर उसके बाद एटीएम को गैस कटर से काटा। सीसीटीवी की टाइमिंग के मुताबिक चोरी तड़के करीब 3 बजे के आसपास हुई है। पुलिस के मुताबिक एटीएम पर हाथ साफ करने वाले चोर करीब 4 की संख्या में थे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

प्रशासन और बैंक अधिकारी ने नहीं लिया कोई सबक 

करीब इससे पांच महीने पहले भी हसनपुर में बदमाश एटीएम को उखाड़कर ले गए थे, जिसके बाद भी प्रशासन ने इससे कोई सबक नही लिया। इस घटना के बाद अगर पुलिस प्रशासन और बैंक अधिकारी कोई सबक ले लेते तो एटीएम उखाड़ने और काटने की घटनाएं नही होती।

चोर एटीएम उखाड़ कर ले गए

वहीं पलवल के पृथला गांव में जहां बीती देर रात बदमाश देना बैंक की एटीएम को उखाड़ कर ले गए।देना बैंक के ब्रांच मैनेजर प्रतीक कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि, सभी सदस्य बैंक को बंद करके घर चले गए थे। उन्हें सूचना मिली कि बदमाश बैंक का एटीएम उखाड़ कर ले गए हैं। इसके बाद वो मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

एटीएम में करीब 4 से 5 लाख रुपये कैश था

ब्रांच मैनेजर ने बताया कि एटीएम में करीब 4 से 5 लाख रुपये कैश था। वहीं सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। पुलिस ने इस मामले पर अबतक कुछ नहीं कहा है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा है कि इस इलाके में चोरों का आतंक है। उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

चोर ATM का ऊपरी बॉक्स ही तोड़ सके

वहीं पलवल के कृष्णानगर क्षेत्र के पुरानी चुंगी इलाके में शातिर चार चोरों ने 12 दिसम्बर 2019 को रात के वक्त यूको बैंक का एटीएम तोड़ डाला। गनीमत रही कि चोर मेन करेंसी कैरेट नहीं तोड़ पाए। चोर ऊपरी बॉक्स ही तोड़ सके जिसमें 20-25 हजार रुपये होने का अनुमान है। क्षेत्राधिकारी  के मुताबिक, यूको बैंक की बेहसा शाखा में लगे एटीएम में चोरी की सूचना मिली। शाखा प्रबंधक राजूलाल बैंक बंद कर घर चले गए थे। बैंक खुलने के बाद सोमवार सुबह एटीएम को अस्त-व्यस्त देख शाखा प्रबंधक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।टीम को एटीएम बूथ के अंदर पांच-पांच सौ के नोट बिखरे मिले। जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई। वहीं सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

मुंह पर कपड़ा बांध कर बूथ में घुसे चोर

पुलिस के मुताबिक, एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें रात 11.30 बजे चार चोर मुंह पर कपड़ा बांधे घुसे नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में पेंचकस, प्लास थे। इसके जरिये उन्होंने एटीएम के करेंसी कैरेट को तोड़ा। फुटेज में करेंसी कैरेट तोड़ते हुए तस्वीर मिली है। शाखा प्रबंधक राजूलाल के मुताबिक, चोर एटीएम के ऊपरी बॉक्स को तोड़ सके थे। जिसमें 20-25 हजार रुपये थे, जबकि मेन करेंसी कैरेट को तोड़ने में असफल रहे। कैश बॉक्स की जांच की गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह के मुताबिक, बैंक प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *