आतंकियों के साथ DSP दविंदर सिंह की गिरफ्तारी से मचा बवाल, पुलवामा हमले को लेकर हुआ खुलासा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कुलगाम में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के साथ डीएसपी दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कुलगाम में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के साथ डीएसपी दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दविंदर सिंह ने आतंकियों को सुरक्षित घाटी से बाहर पहुंचाने के लिए डील की थी।

यह बड़ा मामला सामने आने के बाद अब कांग्रेस हमलावर हो गई है और पुलवामा हमले की दोबारा जांच की मांग कर रही है। वहीं, J&K पुलिस का कहना है कि, पुलवामा हमले के 2 महीने पहले दिसंबर 2018 के आखिर तक सिंह को एंटी हाइजैकिंग यूनिट की जिम्मेदारी दी गई थी और श्रीनगर एयरपोर्ट पर उनकी तैनाती हो गई थी।

पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को हुआ था। सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती फिदाइन हमला किया गया था। हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *