निर्भया गैंगरेप: विनय और मुकेश की क्यूरेटिव पिटीशन हुई खारिज, अब चारों दोषियों को होगी फांसी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: निर्भया गैंगरेप केस में पटियाला हाउस कोर्ट से डेथ वॉरंट जारी होने के बाद 2 दोषियों विनय और मुकेश की ओर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: निर्भया गैंगरेप केस में पटियाला हाउस कोर्ट से डेथ वॉरंट जारी होने के बाद 2 दोषियों विनय और मुकेश की ओर से डाली गई क्यूरेटिव पीटिशन खारिज हो गई है। इसे सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच ने मंगलवार को खारिज कर दिया।

इससे पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पिछले हफ्ते दोषी अक्षय ठाकुर (31), पवन गुप्ता (25), मुकेश सिंह (32) और विनय शर्मा (26) का डेथ वॉरंट जारी किया था। अदालत ने चारों दोषियों को एक साथ 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाने का वक्त भी तय किया है। वहीं तिहाड़ जेल में फांसी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *