दिल्ली चुनाव में BJP नहीं करेगी किसी भी प्रकार का गठबंधन !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली विस चुनाव में जहां हरियाणा में भाजपा की गठबंधन सहयोगी जेजेपी गठबंधन के साथ ही विस चुनाव लडऩे के सपने पाल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली विस चुनाव में जहां हरियाणा में भाजपा की गठबंधन सहयोगी जेजेपी गठबंधन के साथ ही विस चुनाव लडऩे के सपने पाल रहीं है, वहीं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश यादव ने दिल्ली विस चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान देकर जेजेपी के मंसूबों पर पानी फेरने का काम किया है।

यहां झज्जर में परिवेदना समिति की बैठक लेने आए कैबिनेट मंत्री यादव ने इस  बारे में बयान देते हुए कहा कि, दिल्ली विस चुनाव में भाजपा को किसी से भी गठबंधन करने की जरूरत नहीं है। वह वहां खुद चुनाव लड़ने में सक्षम है। सीएए को लेकर हरियाणा में भाजपा के जागरूकता अभियान से जेजेपी कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं द्वारा दूरी बनाए रखने के सवाल पर यादव ने कहा कि, ऐसी कोई बात नहीं है। दोनों ही पार्टियों में आपसी तालमेल की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *