बर्फीले तूफान का कहर, सेना के 5 जवान आए चपेट में

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के मचैल सेक्टर में रिंगबाला इलाके में बर्फीला तूफान आया। 45 राष्ट्रीय रायफल के पांच जवान इस तूफान की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के मचैल सेक्टर में रिंगबाला इलाके में बर्फीला तूफान आया। 45 राष्ट्रीय रायफल के पांच जवान इस तूफान की चपेट में आ गए। जानकारी मिलते ही सेना ने बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चार जवानों को सकुशल निकाल लिया गया, जबकि एक जवान की खोज जारी है।

वहीं कड़ाके की सर्दी से जूझ रहे जम्मू-कश्मीर में सोमवार को हुई बारिश और बर्फबारी ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी। इस दौरान बारामुला, बांदीपोरा और गांदबरबल में हिमस्खलन में कई मकान दब गए हैं, जबकि भूस्खलन की चपेट में आकर रामबन में एक युवक की मौत हो गई। रियासी के खरोड़ी करूर इलाके में भूस्खलन की चपेट से एक वैन नदीं में गिर गई। इसमें चालक की मौत हो गई, जबकि तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं भूस्खलन के चलते प्रदेश में सौ से अधिक संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *