जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर के बडगाम और पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में अब तक दो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर के बडगाम और पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में अब तक दो आतंकी मार गिराए गए हैं। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद किया गया है।  सैन्य सूत्रों ने बताया कि, बडगाम में एक आतंकी के छिपे होने की सूचना के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। आतंकी ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मार गिराया गया।

उधर पुलवामा में ऑपरेशन कुलथरा चलाया गया। जिसमें एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है। पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। वहीं मारे गए दोनों आतंकी की शिनाख्त नहीं हो सकी है उधर आतंकवाद का खात्मा करने के लिए जम्मू कश्मीर में सेना लगातार प्रयासरत है।

indian army

इसी क्रम में आज यानी कि सोमवार को सेना ने गांदरबल इलाके में एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आतंकी की पहचान तारिक गनई के रूप में हुई है। वह लश्कर का आंतकी था। लंबे अर्से से वह घाटी का माहौल खराब करने की साजिशों में सक्रिय था। पुलिस का कहना है कि आतंकी से पूछताछ जारी है। कई अहम खुलासे होने की भी संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *