इस शख्स ने किया एश्वर्या राय बच्चन का बेटा होने का दावा, जानें कौन है ये !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड एक्ट्रेस किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन इन दिनों एश्वर्या राय बच्चन की सुर्खियों में आने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड एक्ट्रेस किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन इन दिनों एश्वर्या राय बच्चन की सुर्खियों में आने की वजह को जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, 22 साल के एक युवक ने दावा किया है कि, वो एश्वर्या राय बच्चन का बेटा है। उसका कहना है कि उसका जन्‍म 1998 में हुआ था। उस समय ऐश्‍वर्या राय 15 साल की थीं। बता देंं, इस शख्‍स का दावा दो साल पुराना है। संगीत कुमार नाम के इस व्‍यक्ति ने 2018 में मीडिया के सामने आकर इस बात का खुलासा किया था। लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो आज भी वायरल हो रहा है।

संगीत कुमार का ये भी कहना है कि, एश्‍वर्या राय के पेरेंट्स ने 2 साल की उम्र तक उसकी देखभाल भी की है। इसके बाद उसके पिता वेदीवेलू रेड्डी उसे विशाखापट्टनम ले आए थे। संगीत कुमार का कहना है कि उसके रिश्‍तेदारों ने उसके जन्‍म से संबंधित सभी दस्‍तावेज नष्‍ट कर दिए थे। अगर ये दस्‍तावेज होते तो उस दावे पर सभी यकीन कर पाते।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *