ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाला शहर गुरुग्राम जहां गगनचुम्भी इमारतों के साथ-साथ प्रदेश सरकार यहाँ चहमुखी विकास करने का दवा भी करती रही है। लेकिन हकीकत तो यह है कि, गरीब तबके के लोगों को अपने इलाज के लिए आज भी दर-दर भटकना पड़ता है। सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में पिछले एक साल के अंदर 8 दर्जन के आसपास लोगो की मौत हो चुकी है, जिसमे 14 नवजात बच्चे शामिल है।
हॉस्पिटल में इलाज करवाने आए मरीजों की माने तो वो अपना इलाज करवाने के लिए कंपनी की छुट्टी लेकर सरकारी अस्पताल का रुख करते है, लेकिन यहां उन्हें घंटो लाइन में लगने के बाद भी उनका इलाज नहीं हो पता है। आधे से ज्यादा दवाइयां उन्हें बाहर से लेनी पढ़ती है।
मेहनत मजदूरी करने वाले गरीब तबके के लोग नागरिक अस्पताल का रुख करते है, लेकिन इस अस्पताल में भी गरीब तबके के लोगो की जेब ढीली हो जाती है। हॉस्पिटल में महंगी दवाइयां तो दूर बल्कि छोटी-छोटी दवाइयां भी नहीं मिलती। अगर डॉक्टर तीन दवाई लिखते हैं तो केवल दो दवाई यहां उपलब्ध होती है।


