ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बीते दिन दिल्ली में बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। सूत्रों की माने तो दोनों के बीच इस मुलाकात के दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। दरअसल जेजेपी ने दिल्ली चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
20 से 25 सीटों पर जेजेपी की तरफ से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है तो वहीं दुष्यंत और नड्डा की इस मुलाकात को लेकर चर्चा है कि, जेजेपी अब बीजेपी के सहारे हरियाणा से बाहर अपनी सियासी जमीन को तैयार करने में जुट चुकी है। लिहाजा दिल्ली चुनाव में भी बीजेपी के साथ गठबंधन करने को लेकर डिप्टी सीएम और जेपी नड्डा के बीच बातचीत हुई है।

