ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला के सेक्टर-17 में एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका एक घर में काम करती थी और सुबह जब घर वाले उसे उठाने के लिए गए तो देखा वो चुन्नी के फंदे पर लटक रही थी।
जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

