ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद से एक डॉक्टर की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जहां अपने बच्चे का इलाज करवाने आए पिता को डॉक्टर ने थप्पड़ मार दिया। पिता डॉक्टर को बच्चे का ठीक से इलाज करने की बात कह रहा था।
लेकिन डॉक्टर उसे शिशु विभाग में ले जाने क बात बोल रहा था, जिसके बाद अपनी तानाशाही में मशरूप डॉक्टर का गुस्सा सातंवे आसमान में पहुंच गया, और उसने शख्स को थप्पड़ मार दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इस पूरी घटना के बाद भी बच्चे का इलाज नहीं किया गया और आखिर में उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

