जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, हिजबुल कमांडर समेत 3 आतंकी ढेर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर के पुलवामा ज़िले के त्राल इलाके में आज सुबह रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर के पुलवामा ज़िले के त्राल इलाके में आज सुबह रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई | इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकयों को ढेर कर दिया है | दरअसल एनकाउंटर से पहले त्राल में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी | जिसके आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन कर ये कार्रवाई की | मारे गए आतंकी की पहचान हिजबुल कमांडर का नाम हम्माद खान के रूप में हुई | ये ओप्रेशन सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस की ज्वाइंट टीम द्वारा चलाया गया था |

jammu kashmir

चौंकाने वाली बात तो ये है कि जम्मू-कश्मीर में दो आतंकवादियों के साथ एक DSP को गिरफ्तार किया है | सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आतंकियों में से एक हिजबुल का टॉप कमांडर है | सुरक्षाबलों ने इनके पास से तीन एके 47 के अलावा भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किया | खबर के मुताबिक DSP गिरफ्तार किये गए दोनों आतंकियों को दिल्ली जाने के लिए घाटी से बाहर पहुँचाने में मदद कर रहा था | DSP राष्ट्रपति पुलिस मेडल विजेता है। जिसके तार आतंकियों के साथ जुड़े थे |

jammu kashmir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *