ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक अप्रैल से शुरू हो रही जनगणना में गृह सूचीकरण चरण में जनगणना कर्मी आपसे परिवार के मुखिया का मोबाइल नबंर, शौचालयों से संबंधी जानकारी, पेयजल, वाहन, इंटरनेट, टीवी आदि से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
वहीं महापंजीयक और जनगणना आयुक्त की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक एक अप्रैल से 30 सितंबर तक जनगणना अधिकारियों को हर परिवार की जानकारी हासिल करने के लिए 31 सवाल पूछने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इस बार की जनगणना पेन पेपर की बजाय मोबाइल फोन एप्लीकेशन के माध्यम से की जाएगी।
