INDvSL: भारत ने जीती टी-20 सीरीज, श्रीलंका को 78 रन से रौंदा,

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: भारतीय टीम ने श्रीलंका को 78 रन से हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली, भारत और श्रीलंका के बीच…

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: भारतीय टीम ने श्रीलंका को 78 रन से हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली, भारत और श्रीलंका के बीच पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, वहीं दूसरे टी-20 में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेटों से हराया था। जबकि आखिरी टी-20 में भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों का बोलबाला रहा।

भारतीय टीम का रहा बोलबाला

टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करने उटरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। जबकि श्रीलंकाई टी 15.5 ओवरों में 123 रन ही बना सकी।  भारत की तरफ से शिखर धवन ने 52 रन और केएल राहुल ने 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, विराट कोहली 26 मनीष पांडे ने 31 रनों का योगदान दिया।

मैन ऑफ द सीरीज बने नवदीप सैनी

वहीं गेंदबाजी में भारत की तरफ से सैनी ने 3, सुंदर और शार्दुल ने 2-2, और बुमराह ने 1 विकेट लिया । वहीं, श्रीलंका की ओर से धनंजय डि सिल्वा ने 57 रन बनाए। वहीं, नवदीप सैनी को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *