ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता जाएंगे। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल की यहा 20वीं पश्चिम बंगाल यात्रा है। पीएम मोदी कल कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री कोलकाता में चार धरोहर इमारतों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
वहीं आज पीएम मोदी कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के वर्तमान और सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन फंड के लिए 501 करोड़ रूपये का चेक भी भेंट करेंगे। पीएम मोदी की आगवानी को लेकर हावड़ा पुल को रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है।

