ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ को नया मेयर मिल गया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ के नए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव हुआ। जहां, भाजपा ने मेयर पद पर अपना कब्ज़ा जमाया।
बीजेपी प्रत्याशी राजबाला मलिक ने कांग्रेस की गुरबख्श रावत को हराकर मेयर की कुर्सी अपने नाम की। राजबाला मलिक मेयर पद का चुनाव जीत गई है। अब राजबाला मलिक चंडीगढ़ की नई मेयर होंगी। बीजेपी प्रत्याशी राजबाला को 22 वोट मिलें जबकि कांग्रेस की गुरबख्श रावत को सिर्फ 5 वोट पाकर संतोष करना पड़ा।

