ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सब्जी के महंगे दामों ने इस वक्त जनता की जेब काटनी शुरु कर दी है। सब्जी के बढ़ते दामों को लेकर लोग काफी परेशान है। बाजारों से रौनक अब खत्म होने लगी है।
प्याज जहां 80 रुपए से कम होने का नाम नहीं ले रहा तो वहीं, 15 रुपए वाला आलू अब 40 रुपए का बिक रहा है। वहीं मटर 50 रुपए के करीब बिक रही है। हालात ये हैं कि प्याज के साथ साथ अब सब्जियां भी थाली से गायब होती जा रही हैं।

