ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीआईडी विभाग को लेकर चल रही खिंचातान को लेकर हरियाणा की राजनीति में बवाल मच गया है। वहीं विपक्ष को भी बोलने का मौका मिल गया है। इसी बीच गृहमंत्री अनिल विज का बड़ा बयान सामने आया है।
उनका कहना है कि, सीआईडी गृह मंत्रालय का अभिन्न अंग है। वहीं वेब साइट पर मंत्रालयों के पोर्टफोलियों पर छेड़छाड करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वेबसाइट पर पोर्टफोलियो किसने हटाया, इस बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है।
