ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झज्जर पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पेंशन बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार किया है।
दुष्यंत ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार ने 60 दिन में 250 रुपए बढ़ाए हैं, लेकिन पूर्व की सरकारों ने तो 6 सालों में 200 और 10 साल में 700 रुपए बढ़ाए.।डिप्टी सीएम ने कहा कि बजट आने पर पेंशन बढ़ोतरी और ज्यादा की जायेगी। वहीं अपने दादा और इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला के मध्यापवधि चुनाव होने पर दुष्यंत ने कहा कि, बीजेपी-जेजेपी गठबंधन की ये स्थिर सरकार है और बीजेपी के साथ उनका गठबंधन नया नहीं बल्कि चौधरी देवीलाल के समय का है।

