ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम आते ही उनकी तेज तर्रार घातक गेंदबाज और यॉर्कर को भला कोई कौसे भूल सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जसप्रीत बुमराह को यॉर्कर डालना किसने सिखाई है, आप सोच रहे होंगे कि जसप्रीत बुमराह को यॉर्कर डालना उन्हें किसी तेज गेदबाज या मुंबई इंडियंस में उनके साथी और श्रीलंकाई दिग्गज गेंदबाज लसित मलिंगा, लेकिन नहीं अपनी यॉर्कर का खुलासा जसप्रीत बुमराह ने आज खुद कर दिया है।
IPL में खेलते हैं मुंबई इंडियंस के लिए
बतादें भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से भी खेलते हैं, और मुंबई इंडियंस की टीम चार वार IPL का खिताब अपने नाम कर चुकी है। मुंबई इंडियंस को जीत का स्वाद चाखने का मौका जसप्रीत बुमराह और श्रीलंकाई दिग्गज गेंदबाज लसित मलिंगा की घातक गेंदबाजी की बदौलत मिला हैं ।
लसित मलिंगा का नही यॉर्कर में कोई योगदान
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर को लेकर अधिकतर लोग ये सोचते होंगे कि लसित मलिंगा ने उन्हें यॉर्कर सिखाई है जो सच नहीं है। वहीं जसप्रीत बुमराह ने अपनी यॉर्कर पर खुलासा करते हुए कहा कि,लसित मलिंगा ने मुझे सिखाया कि, गुस्से पर काबू कैसे पाना है, बल्लेबाज के लिए कैसे योजना बनानी है, और मैंने सिर्फ उनसे एक चीज सीखी है और वो दिमाग के बारे में हैं,कि,अलग-अलग हालात का सामना कैसे करना है।
गली क्रिकेट से सीखा स्विंग और यॉर्कर डालना
जसप्रीत बुमराह ने कहा कि मैं टीवी पर क्रिकेट देखा करता था उस वक्त जब गेंदबाज विकेट लेते थे जब मुझे बड़ा मचा आता था। कभी इस तरह गेंदबाजी करता तो कभी किसी दूसरी तरह,मैं अपने आदर्श गेंदबाजों की नकल करता था। बुमराह ने कहा कि,’हमारे पास रबड़ की गेंद होती थी वह बेहद सख्त होती थी और उस पर सीम भी अंकित होती था ये गेंद काफी स्विंग होती थी। मैं जितना अधिक हो सके बल्लेबाजों को फुल लेंग्थ पर गेंद फेंका करता था,और अगर मुझे विकेट चाहिए होता था तो मैं यॉर्कर फेंका करता था,मेरा मानना है कि इस अनुभव ने ही मुझे समझदार बनाया।



