ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली-एनसीआर से लगातार हर रोज आग लगने की खबर सामने आ रही है तो वहीं अब नोएडा सेक्टर-24 के ईएसआई अस्पताल में भीषण आग लगी है, मौके पर पहुंची दमकल की 6 गाड़िया आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहीं हैं लेकिन आग अस्पताल के कई हिस्सों में फैल गई हैं जिससे आग पर काबू पाने में दमकल की टीम को परेशानी हो रही है।
अस्पताल में मची अफरा-तफरी
आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई है। आग लगने के कारण ESI अस्पताल में भर्ती करीब 40 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। साथ ही कहा जा रहा हैं कि, आग से ग्राउंड फ्लोर पर काफी धुआं है। जांच में कहा जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी।
इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में लगी आग
इससे पहले आज पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में आग लग गई, इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है।



