ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की वकील अपर्णा भट्ट ने छपाक फिल्म को लेकर नाराज जाहिर की है। साथ ही इस फिल्म के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दाखिल करवाई है। बतादें इस फिल्म को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुए हैं और अब एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की वकील अपर्णा भट्ट ने छपाक फिल्म को लेकर आपत्ती जताई है
फिल्म में मुझे कोई क्रेडिट नहीं दिया गया
वकील अपर्णा भट्ट ने इस याचिका को दाखिल करते हुए कहा कि, मैंने कई सालों तक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का केस लड़ा हैं,और छपाक की स्क्रिप्ट में मदद की थी। लेकिन इस फिल्म में मुझे क्रेडिट नहीं दिया गया है।मुझे फिल्म के निर्माता ने भरोसा दिया था कि उन्हें क्रेडिट दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
फेसबुक पर कही अपनी बात
फेसबुक पर लक्ष्मी की वकील अपर्णा भट्ट ने लिखा कि वह इस मामले में कानून की मदद लेंगी। इस मामले में वह चुप नहीं बैठेंगी।
एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी
फिल्म छपाक, 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बात अब फिल्म छपाक की हो रही है तो आपको बतादें कि,फिल्म की कहानी दिल्ली की एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी, अंकित बिष्ट संग अन्य एक्टर्स हैं।



