ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूंह पुलिस ने अरावली पर्वत के चोर चबूतरे के पास से एक महिला का शव बरामद किया है। ये शव अधजली अवस्था में था।
पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 25 साल की है। आशंका जताई जा रही है कि, महिला का रेप करने के बाद उसकी हत्या की गई और फिर शव को जलाने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरु कर दी है।

