40 हजार रुपए की रिश्वत लेते वेलफेयर इंस्पेक्टर गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल विजिलेंस टीम ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते वेलफेयर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वेलफेयर इंस्पेक्टर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल विजिलेंस टीम ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते वेलफेयर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वेलफेयर इंस्पेक्टर ने चोरनी गांव की एक लड़की को उसके कन्यादान में सरकार की तरफ से मिले 1 लाख रुपए देने की एवज पर ये रिश्वत मांगी थी।

Crime

आरोपी इंस्पेक्टर ने 50 हजार की रिश्वत मांगी थी, लेकिन सौदा 40 हजार रुपए में तय हुआ। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *