दीपिका पादुकोण पर बोले जावड़ेकर, कोई कहीं भी जा सकता है, ये लोकतंत्र है

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी jNU में हिंसा के बाद पहुंची एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर लगातार बीजेपी के नेता हमला बोल रहे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी jNU में हिंसा के बाद पहुंची एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर लगातार बीजेपी के नेता हमला बोल रहे हैं, कई बीजेपी नेताओं ने तो दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का बॉयकाट करने की अपील भी की हैं, इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दीपिका पादुकोण पर बड़ा बयान दिया है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दीपिका पादुकोण पर बोलते हुए कहा कि, ये लोकतंत्र है, और इस लोकतंत्र में कोई कहीं भी जा सकता है। साथ ही जेएनयू में हुई हिंसा पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि, वह इस हमले की निंदा करते हैं। नकाबपोश जल्द ही बेनकाब होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *