ईरान ने किया अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ऑल इज वेल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ईरानी ने अपने सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद अमेरिका से बदला लेते हुए, ईरान ने इराक स्थित अमेरिकी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ईरानी ने अपने सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद अमेरिका से बदला लेते हुए, ईरान ने इराक स्थित अमेरिकी 20 सैन्य ठिकानों पर दर्जनभर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर दिया, बताया जा रहा है कि, इस हमले में 20 अमेरिकी सैनिक सहित 80 लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका ने की पुष्टि

वहीं इस हमले की अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि, इराक में कई अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ईरान के अंदर से ‘बैलिस्टिक मिसाइलों’ को दागा गया। जानकारी के मुताबिक ईरान के रिवॉल्युशनरी गार्ड्स ने अमेरिका पर हुए हमले को ‘शहीद सुलेमानी’ ऑपरेशन का नाम दिया  हैं। बतादें इस हमले के बाद ईरानी ने भी अपने  एटमी प्लांट पर सुरक्षा बढ़ा दी। क्योंकि उस पर भी अमेरिका के हमला करने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *