ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश के कई ट्रेड यूनियन और संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार की ‘श्रम विरोधी नीतियों’ के खिलाफ आज भारत बंद का ऐलान किया है, जिसका असर अब दिखाई देने लगा है, भारत बंद का असर बैंकिंग, ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर भी पड़ सकता है, ट्रेड यूनियन ने दावा किया है कि,इस भारत बंद में 25 करोड़ लोग शामिल होंगे।
ओडिशा में दिखा भारत बंद का असर
ओडिशा में भी भारत बंद का असर दिख रहा है, यहां भुवनेश्नर में ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सड़क को जाम कर दिया और ट्रेन को भी रोका।
यूनियन ने की 13 मांग
यूनियन की मांगें, मजदूरों को मिड डे मील मिलना, सोशल हेल्थ सर्विस में खुद को शामिल करना ,पब्लिक सेक्टर बैंक के मर्जर का विरोध, 6000 रुपये की न्यूनतम पेंशन, यूनियन मजदूरों की न्यूनतम तन्ख्वाह 21 हजार रुपये प्रति माह होनी चाहिए,पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम, बेरोजगारी, महंगाई पर काबू पाने के लिए नीति बनाई जाए आदी।

