ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी JNU हिंसा के बाद कल रात बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण JNU में हुई हिंसा में घायल हुए लोगों के समर्थन में पहुंची, लेकिन दीपिका ने मंच से कोई स्पीच नहीं दी, जिस वक्त दीपिका पादुकोण JNU पहुंची उस वक्त JNU में कन्हैया कुमार के नारे लगा रहे थे।
इस दौरान दीपिका पादुकोण ने कहा कि मुझे बहुत दर्द होता है, दर्द इसलिए क्योंकि मुझे लगता है कि ये सब नॉर्मल नहीं हो सकता, कोई भी कुछ भी कह सकता है, डर भी लगता है, दुख भी होता है, हमारे देश की जो नींव रखी गई थी वो ये तो नहीं थी।

