ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देशभर में आज यानी 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल हैं ये हड़ताल ट्रेड यूनियनों के नेतृत्व में कि जा रही है, जिसको लेकर करनाल जिला प्रशासन ने सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला छावनी में तब्दील हो गया है और धारा 144 भी लगाई गई है।
इस दौरान जिला उपायुक्त निशांत यादव ने कहा, कि आज देशव्यापी हड़ताल’ में सभी कर्मचारी यूनियन भाग लेंगी। हमारी कोशिश रहेगी जो भी जरुरी सेवाएं है- वो किसी भी तरह से बधित नहीं हो। सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। जिला उपायुक्त ने कर्मचारियों से अपील की है। जो भी उनकी मांगे है। वो शांति से अपनी बात रखे किसी भी पब्लिक प्रॉपटी व सरकारी सम्पति को नुकसान न पहुचाएं।
25 करोड़ लोग शामिल होने का दावा
बता दें, केंद्र सरकार की ‘श्रम विरोधी नीतियों’ के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने आज देशव्यापी हड़ताल बुलाई है। ट्रेड यूनियनों ने दावा किया है कि इस हड़ताल में 25 करोड़ लोग शामिल होंगे। इसमें छात्रों के 60 संगठनों और कुछ यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों ने भी हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है।

