ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में लोगों को अब लंबे समय तक पेट्रोल पंप पर लाइनों में नहीं खड़ना पड़ेगा। जी हां, हरियाणा में मोदी सरकार ने करीब 300 नये पेट्रोल पंपों को लगाने की मंजूरी दे दी है। चालू वित्त वर्ष के अंत तक इस योजना के सिरे चढ़ने की संभावना है। अगर ये तीन सौ नये पेट्रोल पंप स्थापित हो जाते हैं, तो हरियाणा के हर दस किलोमीटर के दायरे में पेट्रोल पंप होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में अलग राज्यों के मुताबिक टैक्स कम है जिसके चलते डीजल के रेट सबसे कम है वहीं पेट्रोल के रेट दिल्ली, राजस्थान, पंजाब के मुकाबले काफी कम है। जिसके कारण पंजाब और राजस्थान में काफी पेट्रोल डीजल हरियाणा से जाता है।

