ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:कुरुक्षेत्र के गांधी नगर में बीती रात अज्ञात युवकों ने दो सगे भाइयो पर चाकू से हमला कर दिया…इस हमले में एक की मौत और दूसरा भाई गंभीर रुप से घायल हुआ है, जिसका इस वक्त अस्पताल में इलाज चल रहा है…
पुलिस के मुताबिक हमला उस वक्त हुआ जब 35 साल का राजकुमार अपने भाई रोशन लाल के साथ घर की तरफ लौट रहा था, इस दौरान वाल्मीकि भवन के पास कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। राजकुमार के पेट में चाकू से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब रोशन लाल उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा तो उस पर भी तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। राजकुमार के गिरते ही आरोपी वहां से भाग गए।

