ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पलवल में कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल के नेतृत्व में कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। जिसमें 24 शिकायतों को रखा गया था लेकिन बैठक में सिर्फ 12 परिवारों की शिकायतों का ही निपटारा हो सका है।
तो वहीं ग्रीवेंस की बैठक में एक बार फिर से आंगनवाड़ी केंद्रों में हुए 15 करोड़ रुपए के घोटाले का मुद्दा उठा। घोटाले से संबंधित अधिकारियों के गैर हाजिर रहने के कारण बैठक में इस मुद्दे को पेंडिंग रखा गया है। शिकायतकर्ता अमर चंद शर्मा का कहना है कि, पिछले करीब 5 साल से आंगवनाड़ी केंद्रों के 50 करोड़ रुपए का घोटाला पेंडिंग पड़ा हुआ है। इस मामले पर सरकार की तरफ से आगे कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

