ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के मंगलपुर कालोनी में नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरा दिया। यहां नगर निगम ने अवैध तौर पर निर्माण हुए कई मकानों को गिरा दिया। इस कॉलोनी में तीन बार पहले भी कार्रवाई हो चुकी है।
इससे जुड़ा मामला कोर्ट में चल रहा है। शहर के दो बिल्डरों की आपसीCourt लड़ाई के कारण आम लोगों को नुकसान हो रहा है। करीब 3 घंटे तक चली कार्रवाई में 10 नए निर्माण, 2 निर्माणाधीन मकान और 6-7 दुकानों को तोड़ा गया। हालांकि पुलिस फोर्स के मौजूद रहने के कारण लोग निगम की इस कार्रवाई का ज्यादा देर तक विरोध नहीं कर सके। निगम ने अपनी इस कार्रवाई के तहत कैलाश रोड पर अनधिकृत रूप से 5-6 एकड़ में बनाई नई कालोनी में भी तोड़फोड़ की।

