ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: झज्जर से विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने CAA को लेकर बीजेपी की तरफ से चलाए जा रहे जागरुकता अभियान पर तंज कसा है। उन्होंने बीजेपी के इस अभियान को नौटंकी करार दिया है।
गीता भुक्कल ने कहा कि, बीजेपी असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। बीजेपी को अगर जागरुकता अभियान चलाना है तो फिर उसे कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर जागरुकता अभियान चलाना चाहिए बीजेपी और जेजेपी ने जो अपने घोषणापत्रों में वायदे किये हैं, उन्हें पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।

