BJP-JJP गठबंधन वाली सरकार ज्यादा देर तक नहीं चलने वाली-OP चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने मध्यावधि चुनाव होने की उम्मीद जाहिर की है। चौटाला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने मध्यावधि चुनाव होने की उम्मीद जाहिर की है। चौटाला का कहना है कि, बीजेपी-जेजेपी गठबंधन की सरकार से जनता परेशान है और ऐसे हालत में ये सरकार ज्यादा देर तक चलने वाली नहीं है। ओपी चौटाला ने चुनावों के दौरान पार्टी से अलग होने वाले कार्यकर्ताओं को लेकर कहा कि, कुछ लोग स्वार्थ के वशीभूत होकर पार्टी से चले गए।

अब उनके हालात से अंदाजा लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि, अब पार्टी रूठों को मना रही है, नए साथियों को जोड़कर संगठन को मजबूत कर रही है। वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को फोर्ब्स मैग्जीन ने दुनिया के टॉप-20 लोगों में शामिल किया है, इस पर चौटाला ने कहा कि, दुष्यंत जब सबसे कम उम्र में सांसद बना था तब बहुत खुशी हुई थी, लेकिन अब निराशा होती है, क्योंकि दुष्यंत ओमप्रकाश चौटाला को दादा नहीं मानता, जबकि गौतम को अपना दादा मानता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *