युजवेंद्र चहल और ऋषभ पंत ने मिलकर ‘कोच’ की कर दी पिटाई, टीम इंडिया के जिम में बवाल |

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साल 2020 में भारत बनाम श्रीलंका के बीच की पहली T20 सीरीज का पहला मैच बारिश की बजह से रद्द करना पड़ा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साल 2020 में भारत बनाम श्रीलंका के बीच की पहली T20 सीरीज का पहला मैच बारिश की बजह से रद्द करना पड़ा | तो वहीं सीरीज से पहले टीम इंडिया की जिम में प्रैक्टिस चल रही थी | इस दौरान अचानक जिम में मारपीट हो गई | फिटनेस कोच माइक वेबर को युजवेंद्र चहल और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अचानक घूंसे बरसाना शुरू कर दिए |

CHAHAL

अब आपको बता दे कि घबराने की कोई बात नहीं है | ये कोई गंभीर मामला नहीं बल्कि मस्ती चल रही थी | दरअसल ऋषभ पंत ने ये वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है | जिसमें पंत और युजवेंद्र चहल दोनों मिलकर फिटनेस कोच माइक वेबर के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं |

Team India

ऋषभ पंत ने कोच को पकड़ा चहल ने बरसाए दनादन घूंसे

गुवाहाटी टी20 मैच से पहले टीम इंडिया जिम में प्रैक्टिस कर रही थी | इस दौरान फिटनेस कोच माइक वेबर खिलाड़ियों को बॉक्सिंग प्रैक्टिस करा रहे थे | तभी अचानक चहल आते है और कोच पर लगातार घूंसे बरसाने लगते है | जिसके बाद अचानक ऋषभ पंत पीछे से आते आते है और बेबर के हाथ पकड़ लेते है | चहल को मौका मिलते ही माइक वेबर पर घूंसे बरसाना शरू कर देते है | जैसे-तैसे कोच बेबर बचने की कोशिश करते हुए पंत को चहल की तरफ धकेल देते है | हद तो तब हो गई जब चहल ऋषभ पंत को भी नहीं बक्शते उनके ऊपर भी ताबड़तोड़ घूंसे की बरसात करते नजर आते है | इस वीडियो को फैंस बहुत पंसद कर रहे हैं | वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं |

युजवेंद्र चहल की मस्ती

युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं | उन्होंने भी अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं जिममें वे जिम में बॉक्सिंग ग्लव्ज़ पहनकर डांस कर रहे हैं और मजाक-मजाक में वेबर के साथ लड़ रहे हैं | इस वीडियो में वह खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं |

हाल में ही युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम में एक ऐसा कमेंट किया जिसे पढ़कर आप भी हसने लगेंगे | दरअसल टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन, शिवम दुबे और निखिल पटेल एक तरफ देख रहे थे | तभी चहल ने पोस्ट पर कमेंट किया जिसमे लिखा “ये सब मेरी बल्लेबाजी देख रहे हैं” | इस कमेंट को हजारों फैंस ने काफी पसंद किया |

kohli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *