ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीजेपी की तरफ से जन जागरण अभियान के तहत लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत फतेहाबाद पहुंचे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बारिश के बीच मार्च निकाला।
इस दौरान बराला ने जेजेपी के विधायक देवेंद्र बबली द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की सोच छोटी होती है, और वो अहंकार में आकर इस तरह के गलत आरोप लगाते हैं। बराला ने कहा कि टोहाना का काफी विकास हुआ है और विकास कभी छुपता नहीं है।

