ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : अंबाला में रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि अगर आज की बैठक में कोई हल नहीं निकला तो रात 12 बजे के बाद चक्का जाम किया जायेगा। रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार से किमी स्कीम को वापिस लेने की मांग की है।
कर्मचारियों का कहना है कि, मनोहर सरकार 1 में किमी स्कीम में सीबीआई ने घोटाला उजागर किया था, मामला अभी कोर्ट में पेंडिंग है और घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए सरकार ने किलोमीटर स्कीम को जारी कर दिया है।

