ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच करवाने के साथ सख्त कदम उठाने की मांग की है।
जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान में कुछ शरारती तत्व सिखों और अन्य अल्पसंख्यकों के लिए समस्याएं उत्पन्न करना चाहते है। इसलिए तत्काल एक उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि उसके बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।
उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर धक्केशाही की यह कोई पहली घटना नहीं है। वहां अक्सर ऐसे मामले होते आ रहे है जो कि बहुत निंदनीय और चिंताजनक है।


