ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर रविवार को बीजेपी की ओर से झज्जर में शुरू किए गए जागरूकता अभियान में पूर्व मंत्री व बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके ओपी धनखड़ की जुबान एक बार फिर फिसल गई।
उन्होंने अपनी ही पार्टी के इस जागरूकता अभियान पर सवालिया निशान लगाते हुए कह डाला कि यह सारी नौटंकी कांग्रेस व उसके नेताओं की पोल खोलने के लिए ही की जा रही है। झज्जर के लोकनिर्माण विश्राम गृह से शुरू किए गए इस अभियान के तहत पूर्व मंत्री ने पहले तो भाजपाईयों को सीए के बारे में जागरूकता का पाठ पढ़ाया। उसके बाद इस अभियान को नौटंकी बताते हुए कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

