उत्तर भारत में शीतलहर जारी, बारिश से बढ़ी ठिठुरन, तेज तूफानी हवाएं चली

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर भारत सहित हरियाणा और चंडीगढ़ में आज सुभा से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है, देश के अधिकतर हिस्सों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर भारत सहित हरियाणा और चंडीगढ़ में आज सुभा से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है, देश के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर के कारण लोग अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हो रहे हैं भारतीय मौसम विभाग की माने तो आज और कल दो दिन बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ेगी और तेज तूफानी हवाएं चलने की संभावना हैं।

जम्मू-कश्मीर में होगी बर्फबारी 

वहीं आज और कल जम्मू-कश्मीर के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना जताई जा रही है। हिमाचल में अगले दो दिन तक भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही दिल्ली में धूप निकलने के कारण तापमान 2 अंक ऊपर 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शिमला,मनाली में तापमान शून्य से नीचे 
बतादें कुफरी, शिमला, मनाली, के इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है। श्रीनगर में रात के वक्त तापमान माइनस 1 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि घाटी के अधिकतर इलाकों में अब भी न्यूनतम तापमान माइनस 5 से माइनस 15 डिग्री के बीच चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *