JNU हिंसा के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू, रणदीप सुरजेवाला ने बोला बीजेपी पर हमला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी यानी JNU में हुई हिंसा के बाद  आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जिसको…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी यानी JNU में हुई हिंसा के बाद  आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जिसको लेकर अब कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने JNU में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी और मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए, एक ट्वीट किया।

ट्वीट में बोलते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, क्या जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी में जो हुआ वह गृह मंत्री के मौन समर्थन के बिना हो सकता है? सुरजेवाला ने ट्वीट में लिखा कि, जेएनयू में हमला पूर्व नियोजित था शिक्षकों को पीटा गया था और दिल्ली पुलिस मूक दर्शक बनकर बैठी रही ये कैसे हो सकता है। मारपीट करने वाले गुंडे बीजेपी के थे।

राहुल गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना

वहीं इस हिंसा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारे देश को नियंत्रित कर रही फासीवादी बीजेपी ताकतें बहादुर बच्चों की आवाजों से डरती हैं, इससे पहले जेएनयू के घायल छात्रों से मुलाकात करने एम्स के ट्रॉमा सेंटर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची

20 छात्र को एम्स अस्पताल में भर्ती

बतादें कल देर रात कुछ नकाबपोश बदमाशों ने लड़कियों के हॉस्टल में घुसकर छात्रों पर जानलेवा हमला किया था जिसमें 20 लोग घायल हुए हैं। 20 लोगों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, कई छात्रों की हालत बेहद गंभीर  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *