ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीजेपी ने जनसंपर्क अभियान की शुरूआत कर दी है। पंचकूला से सीएम मनोहर लाल ने इस अभियान की शुरूआत की और सेक्टर- 10 में लोगों के घरों में जाकर इस कानून के बारे में जानकारी भी दी।
इस मौके पर विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, बीजेपी हरियाणा के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने बताया कि, अब लोगों में जो नागरिकता कानून को लेकर जो गलतफैमी है वो दूर होगी और आम नागरिक को ठीक से पता चलेगा कि नागरिकता कानून किसी की नागरिकता छीनता नहीं, बल्कि नागरिकता प्रदान करता है।

