ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर का दौरा किया। नशे पर सख्त होने के बाद अब विज ने प्रदेश की स्वच्छता पर धावा बोला है।
उन्होंने बताया कि, स्वच्छता को लेकर एप बनाई जा रही है, जिसका इस्तेमाल कर लोग गंदगी की फोटो भेज सकेंगे और अगर 3 घंटे में सफाई नहीं हुई तो ठेकेदार के पैसे कटेंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर देश में तबाही मचाने के भी आरोप लगाए।
