ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कुल्लन गांदरबल में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी निसार डार को गिरफ्तार किया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी भागने में कामयाब रहा। फिलहाल सुरक्षाबल और सेना पकड़े गए आतंकि से पूछताछ कर रही है।
इससे पहले सेना और पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में डब्बर गांव के अलावा खेरी गरात, मंगलाई, पोठा गांवों में सर्च अभियान चलाया। और लोगों से संदिग्धों के बारे में पूछताछ की। साथ ही स्थानीय लोगों से अनुरोध किया कि वह सुबह छह बजे के बाद घरों से निकलें और शाम पांच बजे तक घरों में चले जाएं।

