ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत से टिक-टॉक पर प्रेम प्रसंग और फिर घर से लड़की के भागने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली की युवती को पानीपत के लड़के से टिक टॉक पर प्यार हो गया था और प्यार में पागल लड़की भागकर पानीपत आ गई।
जानकारी मुताबिक, दिल्ली निवासी युवती को पानीपत के एक युवक से टिक-टॉक पर वीडियो देखते हुए प्यार हुआ था। जिसके बाद नये साल यानि एक जनवरी को लड़की बिना बताए ही पानीपत आ गई।
लेकिन जिस दिन युवती पानीपत आई उस दिन कोर्ट की छुट्टी थी, तो दोनों की शादी नहीं हो पाई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। अब दोनों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। कोर्ट के सामने लड़की के बयानों के आधार पर ही पुलिस कार्यवाही करेगी।


