ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत के बलजीत नगर में हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से 7 लोग झुलस गए। 5 बच्चों समेत 2 महिलाएं झुलसी हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे में गंभीर रुप से झुलसी बच्ची को पीजीआई रोहतक रैफर किया गया है।
हादसे के बाद इलाके के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। लोगों का कहना है कि, कई बार बिजली विभाग को घरों से गुजरती हाईटेंशन तारों को हटाने की मांग की गई, लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं की।
