ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत पुलिस ने 4 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है, जो कि बिग बैस मैच पर लोगों का सट्टा लगाने की आड़ में उनसे पैसे लगवाते थे, और फिर धोखा करके सारा पैसा हड़प लेते थे।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 31 मोबाइल, लैपटॉप और एलईडी बरामद किये हैं। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार किये गये आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उनका 5 दिन का पुलिस रिमांड ले लिया गया है।

