ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- राजस्थान के जोधपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां पर एक जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला, हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि, जितना भी भ्रम फैलाना है, फैला लें लेकिन बीजेपी CAA पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। अगर राहुल गांधी ने कानून पढ़ा है तो, वह मुझसे बहस कर सकते हैं।
राहुल, ममता, पर जमकर बरसे अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी, ममता दीदी,एसपी, और बीएसपी, सहित केजरीवाल, एंड कंपनी सभी इस कानून के विरोध में हैं। मैं सभी को चुनौती देता हूं कि आप साबित करके बताएं कि, CAA से देश के किसी भी मुसलमान को नुकसान कैसे होगा।
CAA के समर्थन में जारी किया नंबर- 8866288662
वहीं जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को CAA के समर्थन में एक नंबर जारी किया और लोगों को इस नबंर पर मिसकॉल देने को कहा। – 8866288662


